रांची : इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट कुछ देर में
- By admin --
- 17 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट कुछ ही देर बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट JAC.nic.in पर देख सकते हैं।
बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 2.35 लाख छात्र शामिल हुए थे। झारखंड जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को लंबे समय से परीक्षाफल का इंतजार है। वे बेसब्री से रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार कर रहे हैं।आपका इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो जायेगा। रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जायेगा।
झारखंड अकादमिक परिषद द्वारा इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स की कॉपियों की जांच की जा चुकी है।कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट भी तैयार हो गया है. अब बस रिजल्ट की घोषणा होनी है। जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया जायेगा।