धनबादः सीबीएसई ने जारी किया रिजल्ट, अनुष्का बनी जिला टॉपर

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा में धनबाद जिले में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। हीरापुर की अनुष्का भट्टाचार्य ने आर्ट्स में पूरे जिले का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके पिता रेलवे कर्मचारी हैं एवं मां गृहिणी है।वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों को दे रही हैं।

गौरतलब है कि डीनोबिली स्कूल सीएमआरआई की 12वीं की छात्रा ने आर्ट्स में जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। वही अनुष्का भट्टाचार्य ने कहा है कि वह ज्यादा देर पढ़ने में नहीं लगाती थी, लेकिन जितना भी पढ़ती थी ध्यान से पढ़ते थी।

अनुष्का  ने कहाकि पढ़ाई का मतलब यह नहीं होता है कि आप किताब लेकर बैठे रहे और लोगों को यह दिखाएं कि मैं पढ़ाई कर रही हूं, बल्कि उसका मानना है कि भले ही कम देर पढ़ाई हो लेकिन जितनी देर पढ़ाई करें उतनी देर सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देनी चाहिए। उन्होंने अपने सफलता के पीछे अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान बताया है।

अनुष्का भट्टाचार्य आगे दिल्ली यूनिवर्सिटी या बीएचयू  यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहती हैं। अनुष्का ने बताया कि स्कूल में ही वह अपने मैम को देखकर पढ़ाई के क्षेत्र में आगे केरियर बनाना चाहती हैं। कहा की इसमें परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग मिला और घरवालों ने भी साइंस पढ़ने का दबाव नहीं बनाया, जिस कारण आज यह मुकाम हासिल करने में सफलता मिली है।