रांची। मोदी आहार के कारण लोग भूखे नहीं-बीजेपी

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ एवं हटिया के विधायक नवीन जयसवाल के निर्देश पर जोघा मन्दिर पत्थल रोड हीनू में 50 जरूरतमन्द लोगों को मोदी आहार का वितरण किया गया। झारखण्ड  प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार उपस्थित जरूरतमन्द लोगो से सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के महामंत्री के के गुप्ता ने कहा कि मोदी आहार के चलते आज कोई भूखा नहीं सो रहा । भाजपा महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सड़क पर जरुरतमंदो की सेवा के लिये तत्पर है तब तक किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।