23 से 28 जनवरी, 2023 तक महाराष्ट्र में होगा एक्सपोज़र विजिट
- By rakesh --
- 23 Jan 2023 --
- comments are disable
राँची। पंचायती राज विभाग, झारखंड द्वारा पंचायत को सशक्त करने के लिए नवनियुक्त मुखिया एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों को लगातार प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है । इसी के तहत राज्य के 23 मुखिया एवं पंचायती राज विभाग के 3 पदाधिकारियों को 23 से 28 जनवरी, 2023 तक महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन प्रबोधिनी, पूणे (YASHADA) में प्रशिक्षण करने हेतु भेजा जा रहा है ।
प्रशिक्षण के साथ- साथ मुखीयागण प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के गाँव रालेगांव सिद्धि पंचायत, महाराष्ट्र में पेसा क्षेत्रों एवं अन्य ग्राम पंचायतो का भ्रमण करेंगे I विदित हो कि 20 जनवरी को रांची, गुमला, सिमडेगा और लातेहार से पंचायत के मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल पूणे, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ है।
इस प्रतिनिधिमंडल में कई ऐसे प्रतिनिधि भी हैं जो पहली बार एक्सपोजर विजिट में जा रहे हैं और वे सभी लोग यशदा में प्रशिक्षण लेकर झारखंड के गांव पंचायतों को सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जो योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक भूमिका होगी ।