रांची। झारखंड के कई इलाकों में तबाही मचा सकता है यास तूफान
- By rakesh --
- 24 May 2021 --
- comments are disable
एंकर। बंगाल की खाड़ी में आनेवाली चक्रवाती तूफान यास से तबाही की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में झारखंड पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तूफान और मज़बूत होकर सीवियर साइक्लोन में तब्दील हो गया है। झारखंड के सभी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसके प्रभाव से निपटने के लिए कमर कस ली है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनंद के अुसार बंगाल की खाड़ी में बने यास चक्रवर्ती तूफान 23 मई को और मज़बूत होकर सीवियर साइक्लोन में तब्दील हो गया है। तूफान के असर से 25 मई को झारखंड के दक्षिणी इलाके पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां इलाके में भारी से भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। वही 26 मई को संथाल इलाके को छोड़ झारखंड में लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी मौसम विभाग ने दी है। तूफान का असर 28 मई तक रहेगा। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है।
झारखँड में कोरोना की महामारी से पहले से ही आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब अगर यह तूफान अपना बड़ा प्रभाव छोड़ता है, तो राज्य के लोगों के जीवन में भी एक बड़ा तूफान आ सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार