रांची: DC ने दी अनुमति – 26 से खुलेंगी अटल वेंडर मार्केट की दुकानें, खुशी की लहर

कोरोना काल में बंद पड़े कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में रौनक लौटने वाली है.इसके साथ ही सिटी के लोगों को सस्ते सामान खरीदने का फिर से मौका मिल जाएगा.

अटल वेंडर मार्केट को खोलने की मांग को लेकर दुकानदार संघ ने धरना प्रदर्शन किया. कुल 153 दिनों से बंद पड़े दुकान के दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी के संकट खड़ी हो गई थी.

उपमहापौर की खास पहल और रांची उपायुक्त के निर्देशानुसार 26 अगस्त 2020 से दुकान को खोलने की अनुमति दे दी गई. दुकानदारों के बीच खुशी की लहर देखी गई. इस लॉक डाउन की अवधि में इन दुकानदारों की मदद करते हुए चैती दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष ने दुकानदारों के खाने- पीने का इंतजाम कर रखा था.