कोडरमा: पत्थर कारोबारी व भाजपा नेता सुनील राम की सड़क हादसे में मौत, शोक
- By admin --
- 24 Aug 2020 --
- comments are disable
कोडरमा: कोडरमा जिले के प्रसिद्ध पत्थर कारोबारी व भाजपा नेता सुनील राम की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी ।सुनील राम के आकस्मिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है।
जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।सुनील राम उत्तरी छोटानागपुर पत्थर उद्योग संघ के सचिव भी रहे थे। उनके निधन पर जिले के पत्थर व खदानों कारोबारियों ने आज अपना व्यवसाय बंद रखने के निर्णय लिया है। घटना रविवार देर रात की बताई जाती है।
कार अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना
वे अपनी कार से सेल्फ ड्राइविंग करते हुए डोमचांच के ग्राम खरखार से एक पंचायती करके अपने झुमरीतिलैया अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान महेशपुर मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना घटी।
गंभीर हालत में उन्हें डोमचांच पुलिस ने इलाज के लिए झुमरीतिलैया के पार्वती नर्सिंग होम में भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने उनके असामयिक निधन को पार्टी व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।