रांची: आग्रह, रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित कर धोनी को दी जाये विदाई

वर्चुअल संवाद के तहत बैठक कर बीसीसीआई से किया आग्रह 

महेंद्र सिंह धोनी माही के समकालीन क्रिकेट खिलाड़ी एवं सदस्यों की एक बैठक वर्चुअल संवाद के तहत राजेश शर्मा रोमी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा पर आश्चर्य एवं निराशा प्रकट की गई ।

सदस्यों का मानना था कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बचा है और उसमें इनके इस फैसले से दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसक और साथी खिलाड़ियों को काफी निराशा हुई है ।

माही अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें 

ऐसे में माही को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए, लेकिन अगर वह अपने फैसले पर अडिग रहते हैं तो भी उन्हें उनके जैसे शानदार क्रिकेटर एवं महानतम कप्तान की तथा उनकी विदाई होनी चाहिए ।

जिस प्रकार से उनका शानदार करियर रहा है, उनकी विदाई भी एक युवराज की तरह भारतीय खेल के मैदान से ही होनी चाहिए और वह खेल का मैदान अगर जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम हो तो फिर उस विदाई की बात ही कुछ और होगी ।

यहां के क्रिकेट प्रेमियों, साथी खिलाड़ी व दर्शकों को मौका जरूर मिले 

पूर्व क्रिकेटर अजय राय ने बताया कि रांची जहां माही ने क्रिकेट की बी डिवीजन की शुरुआत रॉयल क्रिकेट क्लब से शुरू की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश ही नही, बल्कि झारखंड रांची का नाम रोशन किया है, यहां के क्रिकेट प्रेमियों, साथी खिलाड़ी व दर्शकों को यह मौका जरूर मिलना चाहिए।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी साथी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली जो खुद माही के साथ समकालीन क्रिकेटर रहे हैं और हमारी भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकते हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच रांची में हो 

उनसे हम सभी साथी खिलाड़ी मांग करते हैं कि आगामी किसी भी विदेशी टीम के भारत दौरे के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित करें और उस मैच में भारतीय टीम का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी जाये जाए, ताकि धोनी के करोड़ों प्रशंसक अपने युवराज को मैदान पर शानदार विदाई दे सके दे सके।

 

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

मीटिंग में राजेश शर्मा रोमी, अजय राय, राजेश पंजवानी,  सुमित सिन्हा, मोहम्मद शाहदुल्ला, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ प्रशांत सहाय, तापस बनर्जी, आलोक सिंह, प्रकाश बेरा, आलोक लाल, खालिद अनवर, राकेश कुमार ,गौतम उपाध्याय सहित अन्य शामिल हुए।