रांची : पीएम किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी, किसान हुए उत्साहित

कोरोना संक्रमण के विषम दौर मे पीएम किसान सम्मान निधि की छठी किस्त जारी किए जाने की खबर ने किसानों को उत्साह से भर दिया है। किसान अब दोगुने जोश से अगली फसल की तैयारी मे जुट गए हैं।

एक दौर था जब किसानों को अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए भी महाजन के आगे हाथ फैलाना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियां काफी बदली-बदली हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को इन मुश्किलों से उबार दिया है।

कोरोना संकट के इस दौर मे केंद्र सरकार द्वारा योजना की छठी किस्त जारी किए जाने का किसानों ने खुले दिल से स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि यह राशि ऐसे समय मे मिल रही है, जब उन्हें पैसे की सबसे अधिक जरूरत है।

केन्द्र सरकार ने योजना की छठी किस्त के रूप मे 17 हजार करोड़ रूपए विमुक्त किए हैं, जिससे देश के लगभग आठ करोड़ पचपन लाख किसानों को फायदा पहुँचेगा।