रांची :श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास आज, सजाये जा रहे घर और मंदिर

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ प्रभु श्री राम के विशाल मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। घर और मंदिरों को दीया और लाइट से सजाया गया है। 

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच के अलावा श्री महावीर मंडल रांची, श्री रामनवमी शृंगार समिति रांची द्वारा महावीर चौक के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर और आसपास के मंदिरों को सजाया गया है। मेन रोड के संकट मोचन हनुमान मंदिर का भी लाइटों से सजाया गया है।

शहर में उत्सव को भव्य रूप देने में श्री महावीर मंडल रांची ने बताया कि सभी सनातन धर्मप्रेमी अखाड़ाें और मंदिरों में दीपोत्सव और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे ।