रांची: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण अज्ञात, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची के रातू थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी के रोड नंबर चार झिरी में रहने वाले 26वर्षीय राहुल बरियारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।