धनबाद : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनायी बकरीद, घर पर ही की नमाज अदा

कोरोना को देश से भागने की अल्लाह ताला से मांगी दुआ 

वैश्विक महामारी कोरोना काल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार मनाया । इस दौरान अपने घर पर ही  सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन कर नमाज अदा की। इस दौरान नमाज अदा करते हुए अल्लाह ताला से कोरोना को देश से भागने की दुआ मांगी।

कांग्रेस नेता सरीद रजा ने कहा कि अभी हमारा देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, इससे ऐसा लगता  है कि इस  बढ़ते संक्रमण के खतरे से कोई नही बचेगा। आज हमलोगों ने बकरीद की  अदा  की । साथ ही अल्लाह ताला से दुआ मांगी कि जल्द से जल्द कोरोना चला जाए।