रांची: बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया

राज्य में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था, लापरवाही के कारण हुई 5 लोगों की मौतों को लेकर बीमार विभाग के खिलाफ काँग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।  झारखंड विद्युत आपूर्ति निगम के मुख्यालय के बाहर कॉंग्रेस पार्टी ने व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विवि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण झारखंड में अब तक 5 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अपने लोगों को खोया है। विभाग के अधिकारियों को बीजेपी ने संरक्षण दे रखा है।