रांची: मानसून फिर सक्रिय, इन हिस्सों में हो सकती है हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश

मौसम विभाग ने की वज्रपात की भी चेतावनी जारी

मानसून राज्य में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को भी कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई तक झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

शुक्रवार को भी राजधानी रांची, बोकारो, रामगढ़ समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह से ही रांची सहित आसपास के क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पकुड़ और साहेबगंज में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।