धनबाद: बीमारी से परेशान ठेका मजदूर मनोज राम ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद कोयलांचल में आत्महत्या की घटना का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन जिले के अन्य क्षेत्रो से भी आत्महत्या की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को ऐसा ही एक ताजा मामला धनबाद जिले के लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना घमंडी पट्टी में देखने को मिला है।

बीसीसीएल में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत लोदना घमण्डी पट्टी निवासी मृतक मनोज राम ने अपने घर मे फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना लोदना ओपी को दी। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी बार-बार उस महिला को कोस रही थी, जिस महिला के साथ उसके पति के नाजायज संबंध थे।

मृतक की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि पति मनोज कुमार राम का गीता देवी नामक महिला से नजायज संबंध था। महिला  पति के बैंक खाते, पैसा अपने पास रखती थी। इस बात को लेकर कई बार पति को समंझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फिर हमलोगों से अलग रहने लगा।

पति काफी दिनों से गंभीर बीमारी से परेशान था, जिसके कारण हमेशा तनाव में रहता था। आज सुबह मुहल्ले के लोगों ने फ़ोन पर सुचना दी कि मेरे पति ने फांसी लगा ली है। जब घर का दरवाजा खुला तो देखा कि उसका शव फाँसी के फंदे में झूल रहा था था।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया, लोदना ओपी पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। जाँच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही लोदना के पूर्व वार्ड पार्षद संजय यादव घटना स्थल पहुँच परिजनों को समंझाने बुझाने का प्रयास किया। पार्षद ने कहा कि मृतक लगातार बीमारी से परेशान रहता था और उसकी पत्नी भी यहाँ नही रहती थी ।