झरिया: बेटी को छेड़ते थे मनचले, कार्रवाई नहीं होने से नाराज पिता ने कर ली आत्महत्या
- By admin --
- 23 Jul 2020 --
- comments are disable
झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसा टांड की रहने वाली अनीता देवी ने 18 जुलाई को झरिया थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि था कि मोहल्ले के ही अंकित कुमार जो अपने नाना के घर रहता है, वह अपने तीन मित्रों के गौरी पासी, संजय ठाकुर, नागो कुमार के साथ मिलकर उसकी बेटी नेहा कुमारी जोकि केसी गर्ल्स स्कूल में पढ़ती है , के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है।
उसने शिकायत दर्ज करवाते हुए आगे कहा कि अंकित कुमार कहीं से घर का मोबाइल नंबर जुगाड़ कर बेटी को हमेशा परेशान करता है, जिसे लेकर उसने और उसके पति रोहित पासी और अंकित के घर जाकर उन्हें काफी समझाया, लेकिन उल्टे ही हम लोगों को ही धमकी दी कि लड़की से वह शादी करेगा और उसे बलात उठा कर ले जायेगा। उसने धमकी भरे लहजे में यह भी कहा कि अगर आप लोग बीच में आएंगे, तो आप लोगों के साथ भी हम कुछ भी कर सकते हैं।
शिकायत के बाद भी अंकित लगातार रोहित पासी की पुत्री के साथ छेड़खानी कर रहा था और धमकी दे रहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद परिवार सदमे में आ गया और पिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर पुलिस से शिकायत की गई थी, तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की. अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो आज यह घटना नहीं घटती। रोहित पासी के आत्महत्या के बाद परिवार के लोगों में शोक का माहौल है. पुत्री पत्नी सहित परिवार के लोगों का रो -रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर झरिया पुलिस ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई होगी।