धनबाद : पुलिस और सेना के जवान के बीच घंटों चला ड्रामा, आर्मी का दिखाया धौंस
- By admin --
- 23 Jul 2020 --
- comments are disable
वैश्विक महामारी कोरोना काल को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक -चौराहे पर प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान शाम के समय ट्रिपल लोडिंग में पकड़ाए आर्मी के जवान ने चेकिंग अभियान में तैनात पुलिस वालों के साथ आर्मी का धौंस जमाते हुए घंटों ड्रामा किया ।
इस दौरान राह चलते आम लोगों ने भी आर्मी को समझाने का प्रयास किया। चेकिंग अभियान में मौजूद पुलिसकर्मी के द्वारा लाख समझाने के बावजूद आर्मी के जवान अपने जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था हम 10 दिनों की छुट्टी में आए हैं, यदि तीन सवारी चल रहा है तो यह कौन सी गुनाह वाली बात हो गई। हम किसी भी तरह से फाइन नहीं देंगे, चाहे इसके लिए जो हो जाए।
मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंची सदर थाना ने उक्त आर्मी जवान को समझाने का प्रयास किया ।अंततः मामला बिगड़ता देख आर्मी जवान और गाड़ी को थाना ले जाया गया। बाद में देर रात आर्मी के जवान के द्वारा फाइन दिया गया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।