रांचीः डीटीओ कार्यालय में मची अफरा-तफरी, जानिए क्यों

रांची के डीटीओ कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आया 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति अचानक चक्कर खाकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध मौत के बाद डीटीओ कार्यालय के पास अफरा तफरी मच गई।

लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां अफवाह फैल गई कि कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई है। देखते ही देखते उस फ्लोर के सभी कार्यालय बंद हो गए। डीटीओ कार्यालय भी बंद कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली।

कोतवाली थाने की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ बुलवाया। टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध व्यक्ति मॉकन का रिटायड कर्मी है।