रांचीः उड़ता झारखंड को बचाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा

रांची में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत इटकी थाना क्षेत्र से गांजा के कारोबार से जुड़े मुख्य अपराधी अजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में रांची के सिटी एसएसपी सौरभ कुमार झा ने बताया कि बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी की, जहां से पुलिस ने छिपाकर रखे 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया और साथ ही मिट्टी के 35 पीस चिलम भी बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार साहू ने स्वीकार किया कि वो गांजे के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा है। पूछताछ के दौरान उसने विभिन्न अपराधियों का उसने नाम भी बताया जो इस कारोबार से जुड़े हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस उनलोगों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

सिटी एसएसपी सौरभ कुमार झा ने बताया कि रांची पुलिस नशीली पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उसके कारोबार में संलिप्त अपराधियों को बख्सा नहीं जाय़ेगा।