गुमलाः व्यापारी वर्ग सता रहा है जान का डर,जानिए क्यों
- By admin --
- 03 Jul 2020 --
- comments are disable
गुमला शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर
गुमला जिला में अपराध की वारदात में लगातार वृद्धि हो रही है, बीते दिनों थाना प्रभारी पर हमला हो या दुकान में लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों द्वारा दुकान के स्टाफ को गोली मारना,इन सब घटनाओं से व्यापारियों में सनसनी फैल गया है, तीन दिन पूर्व घटित इस घटना के बाद एसपी ने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े कई निर्णय लिए।
गुमला एसपी हरदीप जनार्दन ने कहाकि व्यापारियों तथा आमजन की सुरक्षा देना पुलिस का कर्तव्य है,इसके लिए दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने के अलावा युवाओं को कोरेक्स जैसी नशीली पदार्थों के सेवन से बचाने की अपील की।
इस दौरान गुमला शहर को पाँच बीट में बांटकर हर बीट में दो-दो पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ ही छह टाइगर मोबाइल का नए सिरे से गठन व महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से पिंक पेट्रोलिंग के शुरुआत करने की बात एसपी ने कही। साथ ही प्रत्येक माह पुलिस पब्लिक मीटिंग के आयोजन का निर्णय भी लिया गया।
वहीं चैंबर पदाधिकारियों ने किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित करने तथा रात में पुलिस के साथ मिलकर शहर में पहरा देने की बात कही ।