रांचीः परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर श्रद्धांजलि
- By admin --
- 01 Jul 2020 --
- comments are disable
1965 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के हौसले को पस्त करने वाले वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
शहीद वीर अब्दुल हमीद मुख्यमंत्री ने किया नमन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों के खिलाफ अदम्य वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उनका शत-शत नमन किया।
अब्दुल हमीद की वीरता को याद रखेगा देश
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की वीरता को देश हमेशा याद रखेगा, जिस तरह से युद्ध के मैदान में उन्होंने अपने अदम्य साहस से दुश्मन सेना को सबक सिखाने का किया, वह वीरता इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में हमेशा अंकित रहेगा।
राष्ट्र हमेशा रहेगा ऋणी हमीद की
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की वीरता का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता तथा अदम्य साहस के लिए उन्हें भारत के सर्वाच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया। देश उनके बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।