हजारीबागः बिहार लेकर जा रहे थे गांजा, पहुंचे गए जेल

हजारीबाग में करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य के 164 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया है कि ओड़िशा से बिहार गांजा के खेप को भेजा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओड़िशा से बिहार ले जाए जा रहे 164 किलो गांजा को बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही है।

 हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मासीपीढ़ी कोनार पेट्रोल पंप के पास सफेद रंग की पिकअप वैन को रोका गया। वाहन की जांच करने के बाद उससे 41 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेट में चार-चार किलो गांजा भरा था।