रांचीः क्यों बना अतिउत्साह मौत का कारण,जानिए जरुर……..
- By admin --
- 19 Jun 2020 --
- comments are disable
कभी-कभी अतिउत्साह मौत के कारण बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा रांची संसदीय क्षेत्र के खलारी में देखा गया,जब नहाने गए युवक तालाब पार करने के चक्कर में मौत के आगेश में चले गए।
खलारी थाना प्रभारी अहमद अली ने बताया कि प्रेम गंझू नावाडीह गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ नौ नंबर बंद खदान तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान चारों लोग नहाने के लिए खदान में उतरे।
नहाने के क्रम में सभी ने तय किया कि बंद खदान को तैरकर पार करेंगे। प्रेम सहित चारों खदान तलाब को तैरकर पार करने लगे। तीन लोग तो इसे पार कर गए लेकिन प्रेम गंझू बीच में ही डूब गया।
प्रेम के डूबने पर युवकों ने उसकी खदान तालाब में काफी खोजबीन की, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण प्रेम का पता नहीं चला सका। इसके बाद ग्रामीणों एवं परिजनों को जानकारी दी गई।
खलारी पुलिस ने प्रेम की तलाश स्थानीय गोताखोरों से कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों के अनुसार पूर्व में इस जगह पर कोयले की गहरी खदान थी। खदान होने के कारण काफी गहराई तक पानी है।