आश्चर्य: गिरिडीह पुलिस की चंगुल से छुड़ाकर ग्रमीणों ने कर दी हत्या
- By admin --
- 13 Jun 2020 --
- comments are disable
गिरिडीह। पीरटांड प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत में शनिवार सुबह 500 से ज्यादा की संख्या में ग्रामीणों ने जमीन विवाद के एक मामले में हत्या के आरोपियों के पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी 18 वर्षीय सुरेश मरांडी को मार डाला जबकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अन्य आरोपियों को ग्रामीणों से बचा लिया।
गांव में पुलिस ने लगाया कैंप
फिलहाल, गांव में उपायुक्त, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकार और अन्य पुलिस कर्मी कैंप किए हुए हैं। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि चार जून को जमीन विवाद के एक पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी जिसके विरोध में ग्रामीणों ने आज दूसरे पक्ष के आरोपियों के घर पर हमला कर दिया।
चार जून को बरामद हुआ था युवक का शव
जानकारी के अनुसार, चार जून को पीरटांड प्रखंड के पिपराटांड गांव निवासी 32 वर्षीय युवक हीरालाल किस्कू की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया गया था। इस मामले में 7 लोगों को नामजद किया गया था। एफआइआर के बाद से आरोपी फरार थे। इनमें मृतक सुरेश मरांडी भी शामिल था। इस बीच शुक्रवार को ग्रामीणों को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आए हैं। फिर शनिवार को ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने की हत्या
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोपियों के घर को घेर लिया और नाम पुकारकर उन्हें बुलाने लगे। लेकिन आरोपी घर से बाहर नहीं निकले। इस बीच महिलाएं और बच्चे बाहर निकले तो ग्रामीणों ने उन्हें भीड़ से हटाकर अलग बिठा दिया। उधर, इसी बीच किसी ने 100 डायल नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ग्रामीण चार से पांच लोगों को तीर-धनुष व अन्य हथियार लेकर दौड़ा रहे हैं। फिर पुलिस ने चार से पांच राउंड फायरिंग कर ग्रामीणों से आरोपियों को बचा लिया। लेकिन पुलिस के आने के पहले ग्रामीण सुरेश मरांडी की हत्या कर चुके थे।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
उधर, घटना की सूचना के बाद उपायुक्त राहुल सिन्हा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा, एडिशन अभियान दीपक कुमार, एसडीएम प्रेम लता मुर्मू, एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश प्रसाद, बीडीओ पीरटांड समीर मुर्मू, सीओ पीरटांड विनय प्रकाश तिग्गा गांव में कैंप किए हुए हैं। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पड़ताल और ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है।
- Accused
- accused 18 years old
- Addition Campaign Deepak Kumar
- assault
- BDO Peartand Sameer Murmu
- Bishunpur Panchayat
- CO Peartand Vinay Prakash Tigga
- Deputy Commissioner Rahul Sinha
- Giridih
- Inspector Dinesh Prasad
- land dispute
- Pirtand Block
- SDM Prem Lata Murmu
- SDPO Neeraj Kumar Singh
- SP Surendra Kumar Jha
- Suresh Marandi
- villagers