रांचीः रांची विश्विद्यालय के परिसर में एल्बम लॉन्च

राजधानी रांची के लोकप्रिय युवा छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी का भोले गीत लॉन्च किया गया। आपको बता दें कि गाने की लॉन्चिग के समय रांची विश्विद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय एवं प्रतिकुलपति डॉ. कामनी कुमार मौजूद थे। उन्होंने ऑनलाइन क्लिक कर यूट्यूब पर अपलोड किया गया।

कोविड-19 का गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह एल्बम लॉन्च किया गया। डीओ प्रोडक्शन के द्वारा निर्मित इस एल्बम में कुल दो गाने है। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष द्विवेदी को बचपन से गाने का शौक था।

आपको बता दे कि रांची विश्विद्यालय के युथ फेस्टिवल में आशुतोष द्विवेदी ने कई पुरस्कार गाने के बदौलत हासिल कर चुके हैं। आशुतोष ने कहा कि कामयाब होने में समय लगता है। मिली जानकारी के अनुसार अशुतोष ने इस गीत को संवारने के साथ-साथ गाया भी है।

इस मौके पर रांची विश्विद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि संगीत एक जीवन का सार है। उन्होंने कहाकि यह हर्ष की बात कि यह एल्बम हमारे छात्र अशुतोष ने गया है। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।