रांचीः सोशल मीडिया से मिला 6 वर्षीय बच्ची को मदद
- By admin --
- 02 Jun 2020 --
- comments are disable
सोशल मीडिया आज के समाज का महत्वपूर्ण अंग हो गया है। डिजिटल युग में इसके फैयादा और नुकसान दोनों ही सामने आ रहें है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया ने एक 6 वर्षीय बच्ची की जान बचाने में मददगार साबित हुआ है।
आपको बता दें कि गिरिडीह जिला के एक मस्जिद इमाम की 6 वर्षीय बच्ची दो माला बिल्डिंग से नीचे गिर गई। गिरने के कारण बच्ची के सर में काफी गहरी चोट आई। आनन-फानन में बच्ची के ईलाज के लिए बोकारो लाया गया,जहां पर निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन करने का खर्च 3 लाख बताया गया।
पैसा के अभाव में वीडियो बनाकर व्हाट्सएप द्वारा मदद का गुहार इमाम ने लगाया। यह वीडियो धीरे-धीरे वायरल होती गई और रांची के समाजसेवी नवाब चिश्ती द्वारा अपने फेसबुक और व्हाट्सएप से लोगों से मदद मांगीदो दिनों के अंदर देश के अलग-अलग शहरों से अकाउंट में करीब एक लाख से ऊपर पैसे ट्रांसफर किया गया। इन रुपये के माध्यम से बच्ची ऑपरेशन सक्सेसफुल हो गया है। बच्ची के माता-पिता ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।