रांची। 29 दंगाई गिरफ्तार, पुलिस नें दंगाईयों का लगाया पोस्टर, चंद घटे में ही हटाया

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को हुए दंगे के बाद 15 जून तक पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए 29 दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर रांची के कई इलाकों में दंगाइयों का पोस्टर लगाया गया, जिससे उम्मीद जताई गई कि आम लोग इन दंगाइयों के बारे में जानकारी दे पाएंगे। लेकिनपोस्टर लगाने के महज चंद घंटों में ही किसी के दबाव में पोस्टर हटा लिए गए। पुलिस  इस बारे में कोई ठोस बयान नहीं दिया है कि आखिर पोस्टर किसके कहने पर हटाए गए। पुलिस के अधिकारीने कहा कि पोस्टर संशोधन के लिए हटाया गया है।

जानकारी के अनुसार इस तरह के पोस्टर लगाने को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने आनन- फानन में पोस्टर हटाने का कार्य कर डाला।

गोरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में भी बीजेपी की नेत्री नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद से शुक्रवार के दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध –प्रदर्शन किया था। इसी दौरान जुलूस की शक्ल में कुछ असामाजिक तत्वों ने मेन रोड स्थित दो मंदिरों पर भी पत्थरबाजी कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। इसमें दो दंगाइयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि दर्जन भर से अधिक दंगाई और पुलिसकर्मी घायल हो गई। इस दंगे के बाद रांची में पहले कर्फ्यू और इसके बाद धारा 144 लगाकर मामले को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

वर्तमान में हालात सामान्य होते नजर आ रही है। मेन रोड की दुकानें भी निर्धारित अवधि में खोली जा रही है।