धनबाद : पानी की तेज धार में बहकर व्यक्ति की मौत, सदमे में परिवार
- By admin --
- 24 Aug 2020 --
- comments are disable
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित दूधिया पंचायत के रहने वाले 30 वर्षीय देवलाल मुर्मू का शव आज चेकडैम के समीप पाया गया। बता दें कि देवलाल मुर्मू दूधिया से काम कर अपने घर लौट रहा था।
इस दौरान देवलाल जोड़िया पार कर रहा था, तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और देवलाल मुर्मू उसमें बह गया। जिसके बाद स्थानीय लोग और उनके परिवार ने जोड़िया में आकर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
वहीं सोमवार सुबह देवलाल मुर्मू का शव पानी मे तैरता मिला । शव मिलने के बात पूरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई देखते ही देखते दूधिया गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सदमे में है पूरा परिवार
मृतक देवलाल मन्नू की चार संताने हैं, जिनकी उम्र लगभग 10 साल के आसपास है। शव मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिवार जनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मुखिया रफीक अंसारी द्वारा बलियापुर पुलिस को इस बाबत जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया ।