रांची : सहित आसपास के इलाकों में हो रही है मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी
- By admin --
- 20 Aug 2020 --
- comments are disable
राँची सहित आसपास के इलाके में बुधवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के साथ रांची और आसपास के इलाके में तेज हवा भी चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तट के पास एक कम दबाव का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।जिस वजह से गुरुवार को सुबह से ही मध्यम और कही कही भारी बारिश हो रही है।इसे देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा राज्य में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
वही दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटेन में बताया गया है कि राज्य में मानसून का टर्फ लाइन डालटेनगंज के पास बना हुआ है।जिसका असर रांची सहित आसपास के जिलों में हो रहा है जिससे 20 और 21 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश होगी।
20, 21, 22 , 23 और 24 को सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
वही अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि , 20, 21, 22 , 23 और 24 अगस्त को राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।वही मौसम विज्ञान केंद्र ने बंगाल की खाड़ी में उठे निम्न दबाव का क्षेत्र के बाद चेतावनी जारी करते हुए बताया गया कि वाह उड़ीसा और झारखंड के ऊपर है और वह धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 20 अगस्त को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में भारी से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी है वही 21 अगस्त को राज्य के पश्चिमी इलाकों में एकाद स्थान पर भारी बारिश देखी जा सकती है 22 कोई भी चेतावनी नहीं है 23 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी भागों में हेवी बारिश होने की संभावना है । वही 24 अगस्त को दक्षिणी पश्चिमी और मध्य झारखंड में एकाद जगह बारिश होने की संभावना है ।