रांची : स्वतंत्रता दिवस तैयारी की तैयारियां जोरों पर, परेड का पूर्वाभ्यास

राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह अब मोरहाबादी मैदान में ही होगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान मे होगा, जहाँ लगातार परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां को आज मोरहाबादी मैदान मे पुलिस जवानों और एनसीसी कैडेटों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया।
पूर्वाभ्यास का नेतृत्व कर रहे एएसपी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान जवान मास्क लगाए रहेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जाएगा।

समारोह स्थल पर साफ सफाई और साज सज्जा का काम भी तेज कर दिया गया है। कार्यक्रम मे बारिश से खलल नहीं पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर   रांची के उपायुक्त छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने कल मोरहाबादी मैदान का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ अतिथियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त के पहले मैदान पूरी तरह से तैयार हो जाए। इससे पहले प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह जैप वन ग्राउंड में करने की तैयारी की गयी थी।