चतरा : बहनों ने लिया संकल्प, इस साल भाइयों के कलाई पर नहीं बांधेंगी चीन की राखियां

लद्दाख में चीन और भारतीय सेनाओं के बीच तनाव का देशभर में असर हुआ है। खासकर जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का नारा दिया है, तबसे देशभर में चीनी उत्पादों का बहिष्कार हो रहा है।

भारतवासी चीन में बनीं वस्तुवें फूंक रहे हैं। ऐसे में चतरा की बहनों ने भी इस वर्ष भाइयों की कलाई पर चीनी राखियां नहीं बांधने का फैसला किया है।

इन बहनों का कहना है कि चीन के खिलाफ केवल युद्ध ही नहीं, बल्कि उसके उत्पादों का बहिष्कार को भी हथियार बनाया जा सकता है। ऐसे में बहनें अपने अपने घरों में खुद से राखी बना रही हैं । ताकि वे अपनी भाइयों की कलाई को 3 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सजा सकें। अपने भाइयों के साथ इन्होंने देश की सेवा में ततप्पर रहने वाले स्थानीय सीआरपीएफ कैम्प के जवानों को भी स्वनिर्मित राखी बांधेंगी।