रांची: इमा ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण में राज्यभर के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान से चलाए जा रहे 30 दिवसीय ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण में राज्य भर के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के द्वारा दिए जा रहे इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न आयु के खिलाड़ियों को फायदा हो रहा है।
राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अपने अनुभव के अनुसार प्रत्येक दिन प्रशिक्षण दे रहे हैं।इस ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण में महिला खिलाड़ियों भी काफी रुचि के साथ भाग ले रही हैं।
इमा के तकनीकी निर्देशक सहः नेशनल कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बतलाया कि इस ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस को बरकरार रखना है।खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दसवे दिन में खिलाड़ियों की संख्या 200 पार कर चुकी है।
खिलाड़ियों को ऑनलाइन कराटे प्रशिक्षण देने में राष्ट्रीय पदक विजेता राकेश तिर्की, श्वेता हेंब्रोम, प्राकृत कुमार सिंह, कुंदन उरांव, रवि कुमार सिंह, स्वास्तिका तरफदार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।