रांचीः शहर को साफ और स्वच्छ रखना पहली प्राथमिकता- नगर आयुक्त

कोरोना महामारी के बीच आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार ने रांची के नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान नगर आयुक्त मनोज कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा। प्रभार लेने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर परिचय लिया।

उन्होंने कहा कि अभी कोरोना काल में शहर को साफ व स्वच्छ रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी, जो काम पहले से चल रहा था, उसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

मुकेश कुमार ने कहा कि सिर्फ नगर प्रशासन ही शहर को बेहतर नहीं बना सकता। बेहतर बनाने के लिए हर एक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए लोगों को जागरूक करके शहर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान नगर आयुक्त मनोज कुमार को कर्मचारियों ने विदाई दी।