रांचीः तमाड़ में माओवादियों ने किया पोस्टरबाजी, ग्रामीणों में दहशत

दो दिनों पहले पुलिस मुखबीर को मारी थी गोली

तमाड़ थाना क्षेत्र के पुंडीदीरी से बघई रोड तक करीब 6 किलोमीटर की दूरी तक माओवादियों ने पोस्टर चिपका दिया। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से दो दिनों पूर्व एक पुलिस मुखबीर की गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत हैं। 

सिर पर चार गोली मारी गई थी

बताते चलें कि 29 जून को तमाड़ थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े पुलिस मुखबीर सह एसपीओ देवानंद सिंह मुंडा उर्फ देवान को नजदीक से सिर पर चार गोली मारी गई थी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, साथ में बाइक चला रहा उसका दोस्त राजीव साहू को पीठ पर एक गोली लगी थी।

पूर्व में था नक्सली

देवानंद पूर्व में माओवादी नक्सली था जो मुख्यधारा में लौट कर पुलिस के लिये एसपीओ बना मुखबिरी का काम करता था। उसके भाई अजय मुंडा ने बताया कि वह पुलिस के लिए खबरी का काम करता था, जो माओवादियों को खटकने लगा था।