धनबादः नौकरी की चाहत में पोता ने किया काम तमाम........

धनबादः नौकरी की चाहत में पोता ने किया काम तमाम

धनबाद  जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नौकरी के लालच में अपने दादा को मौत की नींद सुला दिया। 12 दिनों की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

चिरकुंडा पुलिस ने बुजुर्ग नरेश नोनिया की हत्‍या के आरोप में उसके पोते अनिल चौहान सहित दो अन्‍य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों हत्‍यारोपियों की पहचान इम्तियाज अंसारी और शेख नवाब के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

क्या था मामला ?

पुलिस के अनुसार, गुम्‍मा निवासी नरेश नोनिया कुमारबुधी कोलियरी में ईसीएल कर्मी थे. नरेश नोनिया के पोते अनिल चौहान की निगाह अपने दादा की नौकरी पर थी। वह अनुकंपा के आधार पर अपने दादा की नौकरी हासिल करना चाहता था।

अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए उसने एक चक्रव्यूह रचा और उसने दो सुपारी किलर को अपनी साजिश में शामिल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अपने दादा को छोड़ने के बाद अनिल गुम्‍मा पहुंचा और वहां से दो सुपारी किलर लेकर दोबारा कुमारधुबी कोलियरी पहुंच गया। जहां दोनों सुपारी किलर ने नरेश नोनिया की हत्‍या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों सुपारी किलर अनिल चौहान के साथ वापस गुम्‍मा आ गए।