कोडरमाः पत्नी को चाकूमार,पति लटका फांसी पर

कोडरमा जिला में आपसी विवाद की मामला इतना गहराया कि पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को चूका मारकर गंभीररुप से घायल कर दिया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मरकच्चो थाना क्षेत्र के निवासी गोपाल पांडेय और उसकी पत्नी रानी के बीच किसी बात को लेकर बहुत दिनों से विदाद चल रहा था, लेकिन शनिवार को विवाद इतना गहरा कि गोपल ने पहले गर्भवती पत्नी रानी को हाथ से पीटा और घर में रखा चाकू से कई वारकर डाला।

https://youtu.be/VTDDxmKBTbA

चाकू से रानी के सिर व चेहरे पर गहरे जख्म हो गए और वो गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से रानी को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल तक गोपाल, रानी के साथ ही रहा। इधर, गोपाल अस्पताल से वापस अपने घर आया और शनिवार को उसने फांसी लगा अपनी जान दे दी।