गिरिडीहः साइबर अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
- By admin --
- 19 Jun 2020 --
- comments are disable
जिले में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर साइबर अपराध पनपने लगा है। वहीं लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पुलिस साइबर शातिरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी के तहत गिरिडीह जिला से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र के जोकटियाबाद मैदान से रंगे हाथ साइबर अपराधियों के साथ-साथ मुखिया भी गिरफ्तारी किया गया है। जो भोले भाले ग्रामीणों का एकाउंट नम्बर समेत अन्य डिटेल मुहैया करवाता था।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 26 मोबाइल, 33 सिम कार्ड, 19 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5-5आधारऔर वोटर कार्ड, 4 पैन कार्ड बरामद किया गया है।
इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार अपराधियों में सुभाष मंडल, मंटू मंडल, मुकेश कुमार मंडल, पवन कुमार मंडल, मिनेश मंडल, संदीप कुमार मंडल, वीरेंद्र मंडल, ईश्वर साव, छोटन मंडल, संतोष मंडल, गोविंद मंडल शामिल है।