गिरिडिह: दिल्ली में ओला कैब चलाकर ठगते थे साइबर अपराधी
- By admin --
- 13 Jun 2020 --
- comments are disable
साइबर अपराधियों ने 1.5 वर्ष में किये करोंड़ों के ट्रांजेक्शन
लॉकडाउन के दौरान साइबर घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। राज्य में कोई-न-कोई घटना रोजना सुनने को मिल रही है। ताजा मामला गिरिडीह का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों को नवादा ग्राम के पिंडरिया से गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन ने की।
3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन
डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के मोबाइल खंगालने पर पिछले डेढ़ वर्षों में 3 करोड़ से अधिक कैश ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।
दिल्ली में रहकर ओला कैब चलाते थे अपराधी
गिरफ्तार अपराधियों में कुछ कोलकाता, दिल्ली में रहकर ओला कैब की गाड़ियों को चलाते हुए ठगी का काम किया करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कभी फर्जी बैंक अधिकारी बन, तो कभी फर्जी पेटीएम लिंक, तो कभी ऐप इंस्टाल करवाने के जरिए अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
मोबाइल व एटीएम कार्ड समेत कई चीज बरामद
उन्होंने बताया कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें रंगेहाथ 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
अपराधियों के पास से 22 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 5 आधार कार्ड, 4 पेन कार्ड, 3 डीएल, 4 वोटर आईडी कार्ड,एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, एक स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।