रांची। लॉकडाउन में ई नाम पोर्टल किसानों के लिए बना वरदान

खेतों से सीधे खाते में पहुंच रही है किसान की मेहनत

रातु प्रखंड की महिला किसान किरण ने पोर्टल के माध्यम से 12 हजार के तरबूज बेचे

रांची। लॉक डाउन में ई नाम पोर्टल किसानों के लिए बरदान बना हुआ है। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप में किसानों के लिए आशा कि नई किरण साबित कर रहा ई नाम पोर्टल किसानों के उत्पाद को बेहतर प्लेटफार्म पर बिक्री की सुविधा प्रदान कर किसानों को मुनाफा प्रदान कर रहा है।

रातु प्रखंड के चितरकोटा गांव की महिला किसान किरण खलको द्वारा 1.5 टन तरबूज की बिक्री 8 रुपये की दर से इस पोर्टल के माध्यम से की गयी। इसके एवज में महिला किसान को 12000 रुपये उसके खाते में आयें। वही इस कंपनी के द्वारा अपनी वाहन भेजकर तरबूज को जमशेदपुर मंगवाया गया।

निराशा में आशा की किरण

महिला किसान किरण खलको ने बताया कि बाजार समिति के सहयोग से उसने अपने तरबूज की बोली लगवायी। जिसमें जमशेदपुर ,रांची व अन्य जिलों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इसमें अधिकतम बोली ऑल सीजन फार्म फ्रेश कंपनी के द्वारा आठ रुपये की दर से बोली लगायी गयी। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह पोर्टल हमारे लिए किसी वरदान से कम नही है।

मै तो निराश हो चुकी थीं । कोइ खरीददार नही था । उन्होंने बताया कि प्रति किलों दो रुपये तक कोइ लेने वाला नही था। पर ई नाम पोर्टल पर इस तरबूज को आठ रुपये किलो की दर से बिक्री कर के मै बेहद खुश हुं। राज्य की यह पहली अवसर है जब एक महिला किसान के द्वारा की गयी कृषि उत्पाद की बिक्री की गयी।