रांची। नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं मेयर- कांग्रेस
- By admin --
- 06 May 2020 --
- comments are disable
रांची। रांची नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं मेयर इस महामारी काल में उक्त बातें प्रतिक्रिया स्वरूप प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रांची नगर निगम कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। वो आज फाइट अगेंस्ट कोरोना कॉलेक्टिवेली कार्यक्रम के तहत निगम में कार्यरत सफाई मित्रों के सुरक्षार्थ 25 पीपीइ किट एवं 1000 पीस थ्री प्लाई मास्क नगर आयुक्त मनोज कुमार को सौंपने को उपस्थित थे।
होल्डिंग टैक्स से वसूली करोड़ो रुपये
उन्होंने कहा कि पूरा देश और हमारे राज्य का हर विभाग आज इस महामारी काल मे कोरोना से संघर्ष में लगा हुआ है। वहीं मेयर महोदया लगातार ओछी राजनीति के तहत सिर्फ सरकार को कटघरे में खड़ा करने में व्यथित कर रही है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जनता ने उन्हें इसलिए निर्वाचित नहीं किया था। रांची नगर निगम लगातार आम जनता से होल्डिंग टैक्स यूजर सरचार्ज वाटर टैक्स के माध्यम से करोड़ों रुपये वसूलती आई है।
नगर निगम के साथ है सरकार
फिर आज इस संकटकाल में शहर की जनता के समक्ष उत्पन्न हो रहे पेयजल संकट, चापाकल मरम्मती, सेनीटाईजेसन करवाने, नालियों की सफाई करवाने में अक्षम रहनेपर अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए पैसों का रोना रो रहीं हैं। जबकि पिछली सरकार ने भी इन कार्यों के लिए निगम को करोड़ों रुपये का आबंटन किया,मौजूदा सरकार के नगर विकास सचिव ने भी इन्हें आश्वस्त किया कि जरूरी सभी कार्य आरंभ करें जरूरी आबंटन प्रक्रियाधिन है शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा।