रांची। रिम्स में 48 वर्षीय कोरोना संदिग्धक मरीज की मौत

रांची। रांची के रिम्‍स में बुधवार को करीब 48 वर्षीय एक कोरोना संदिग्‍ध मरीज की मौत हो गई है। हिंदपीढ़ी इलाके से ही एक संदिग्ध का सैंपल 3 दिन पूर्व लिया गया था। मरीज को किडनी की समस्या थी। इस वजह से सैंपल लेने के बाद उसे डायलिसिस के लिए रिम्स में भर्ती भी किया गया था।

 उसका रिम्‍स में कोविड वार्ड में ही इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। अब कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उस व्‍यक्ति के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मरीज के शव को फिलहाल शवगृह में रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तक रिपोर्ट आ जाएगी।