रांची। जरुरत के हिसाब से पहुंचाई जा रही है मदद- सांसद सेठ

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा गोद लिया गांव रातू प्रखंड के मोरचो  गांव में सांसद सेठ द्वारा 250 पैकेट मोदी सुरक्षा किट 250मोदी अहार  1000 नैपकिन का वितरण किया गया।सांसद सेठ द्वारा सभी जरुरतमंद लोगों के बीच इसका वितरण किया गया।

सांसद सेठ ने गांव के लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाया रखने एवं लॉक डाउन का पालन करने का निवेदन किया। सांसद सेठ ने कहा पूरे लोकसभा क्षेत्र में सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से मदद पहुंचाई जा रही है सांसद सेठ ने कहा सभी लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।