रांची: आईपीएस अधिकारी आलोक का निधन, कैंसर का इलाज करा लौटे थे रांची

झारखंड के आईपीएस अधिकारी आलोक का निधन गत रात रांची स्थित आवास में हो गया।आलोक खूंटी और गढ़वा में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके थे।

आलोक वर्ष 1999 में बीपीएससी से बहाल हुए थे। उन्होंने लातेहार में भी बतौर डीएसपी अपनी सेवा दी थी । आलोक की पहचान एक कर्मठ और ईमानदार छवि के पदाधिकारी के रूप में थी।

मालूम हो कि आलोक कुछ दिन पूर्व ही विदेश से अपना इलाज कर लौट थे। विदेश में कई माह तक उनका इलाज चला था।इसके बाद रांची लौटे थे।