रांचीः नक्सलियों की मदद से लूटकांड करने वाले आरोपी गिरफ्तार

  • लूटी गयी मोटरसाईकिल व मोबाइल बरामद

रांची पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गयी एक मोटरसाईकिल और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।

लूट कांड में नक्सलियों ने दिया साथ

इस लूट कांड की सबसे खास बात यह है कि घटना को पीएलएफआई नक्सलियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था।  ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

10जून को आकाश चंद्र साहू ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कर यह जानकारी दी दी कि आईटीबीपी पुल के निकट अपराधियों ने उनसे मोटरसाईकिल और मोबाइल लूट लिया था।

चान्हो थाना क्षेत्र से पकड़ाया अपराधी

अनुसंधान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में तकनीकी सहयोग से आरोपी रंजीत उरांव को चान्हो थाना क्षेत्र बलसोकरा गांव से गिरफ्तार किया। उसकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटी गयी मोबाइल को भी उसके घर से जब्त किया गया। जबकि इस कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी रोहित महतो को रातु थाना क्षेत्र के चिलदाग से गिरफ्तार किया गया।

दो आरोपी अभी फरार

उन्होंने बताया कि इस कांड में अन्य आरोपी संतोष उरांव और कृष्णा यादव अभी फरार है। गिरफ्तार दोनों अपराधी नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े है और कई कांडों में वांछित है।इस लूट कांड की सबसे खास बात यह है कि घटना को अपराधियों ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर कृष्णा यादव और संतोष राव के साथ  अंजाम दिया गया था।

बताया जा रहा है कि पीएलएफआई लूट की मोटरसाईकिल से ही आपराधिक घटना को अंजाम दिया करते थे । फरार चल रहे हैं दोनों एरिया कमांडर लातेहार राँची पतरातू सहित कई जिलों में सक्रिय रहे है । बताया गया है कि इस लूट की घटना करने के बाद अपराधी इसी बाइक से  रांची में कई अपराधी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही रांची पुलिस ने पीएलएफआई के दो सक्रिय समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।