रांची। जरुरतमंदों के बीच मोदी आहार और मोदी किट का वितरण

रांची। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए देश के साथ राज्य में लॉकडाउन किया गया है। सरकार और अन्य समाजिक संगठन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के सांसद संजय सेठ द्वारा संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया।

जरुरतमंदों की होती है लिस्ट तैयार

बीजेपी नेता संजय जयसवाल ने बताया कि लगातार लॉगडाउन के देखते हुए हम लोग जरूरतमंद परिवारों के बीच मोदी आहार पहुंचाने का काम किया है। हमारा प्रयास रहेगा कोई आदमी भूखा ना सोए। इसी के तहत हमारे टीम के लोग जरुरतमंदों कर लिस्ट तैयार करते हैं और उन तक मोदी और पहुंचाने के काम करते हैं। जरुरतमंदों को मोदी आहार के साथ साथ हम लोग सुरक्षा को लेकर मोदी श्रमिक सुरक्षा किट भी दे रहे हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया करा रहा है।