रांची। नक्सलियों को पकड़वाइए, पाइए एक करोड़ का ईनाम
- By rakesh --
- 11 Dec 2020 --
- comments are disable
रांची । झारखंड से नक्सलियों के खात्मे को लेकर पुलिस ने अब नई रणनीति के साथ भी काम करना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां दुर्गम इलाकों में पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है, वहीं अब नामी-गिरामी नक्सलियों पर ईनाम के रूप में बड़ी रकम की घोषणा भी की गई है। पूलिस का मानना है कि इस तरह के ईनाम से बड़े नक्सलियों को पुलिस पकड़ने में कामयाब हो सकेगी।
राज्य में झारखंड पुलिस ने माओवादी संगठन के 10 लाख से एक करोड़ तक के हार्डकोर 12 नक्सलियों की तसवीर जारी की है। राज्य के डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर जारी तस्वीरों के साथ पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि इनामी नक्सलियों व उनकी संपत्ति की जानकारी देनेवालों को इनाम दिया जायेगा। साथ ही उनका नाम भी पुलिस गुप्त रखेगी।
नक्सलियों में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा (पीरटांड़, गिरिडीह), प्रशांत बोस, अनल दा (पीरटांड़, गिरिडीह) व असीम मंडल शामिल हैं, जबकि 25 लाख के इनामी नक्सलियों में चमन उर्फ लंबू, लालचंद हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, मोछू उर्फ मेहनत व अजय उर्फ अजय महतो हैं. वहीं 15 लाख के इनामी में अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा व सुरेश सिंह मुंडा शामिल हैं। इनके अलावा 10 लाख के इनामियों में जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना व महराज प्रमाणिक हैं। इससे पूर्व पुलिस मुख्यालय ने पीएलएफआइ उग्रवादियों की तसवीर जारी कर लोगों से सूचना देने व इनाम देने की बात कही थी।
जानकारी दें और लें इनाम
एक करोड़ के इनामी
• मिसिर बेसरा, उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, पिता-दर्पण भास्कर, मदनडीह, पीरटांड़
• प्रशांत बोस, उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा, पिता-ज्योतिन्द्रनाथ सान्याल, जादवपुर, 24 परगना, प बंगाल
• अनल दा, उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ उर्फ रमेश,पिता-टोटो मरांडी, पीरटांड़
• असीम मंडल, उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल, उत्तर फूलचक, चंदकोणा, पश्चिम मिदनापुर, प बंगाल.
25 लाख के इनामी
• चमन उर्फ लंबू उर्फ करमचंद हांसदा, पिता-मरांग दा, बेलाटांड़ (जोनराबेड़ा), पीरटांड़, गिरिडीह
• लालचंद हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, पिता-धानु हेंब्रम, बंशी टोला, नावाडीह, बोकारो
• मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू, पिता-बैजन मुर्मू, घोड़ाबंधा, बरवाअड्डा, धनबाद
• अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव, पिता-चान्दो महतो, नावाडीह, पीरटांड़, गिरिडीह.
15 लाख के इनामी
• अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा, पिता-सुखराम मुंडा, तमराना, तमाड़, रांची.
• सुरेश सिंह मुंडा पिता,सोमरा मुंड़ा, बारूहातु, बुंडू, रांची,
• जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना, पिता-मशीह दास कंडुलना, जापुद, रनियां, खूंटी.
• महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, दारूदा, ईचागढ़, सरायकेला
10 लाख के इनामी
• जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना, पिता-मशीह दास कंडुलना, जापुद, रनियां, खूंटी.
• महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, दारूदा, ईचागढ़, सरायकेला
सूचना यहां दी जा सकती है…
• रांची रेंज डीआइजी को 9431706118
• कोल्हान डीआइजी को 9431706135
• एसएसपी जमशेदपुर को 9431706480
• एसएसपी रांची को 9431706136
• एसपी खूंटी को 9431706116
• एसपी सरायकेला-खरसावां को 9431706529
• एसपी चाईबासा को 9431706451 पर
• सूचना देनेवाले को नक्सलियों पर पहले से घोषित राशि से पुरस्कृत किया जायेगा व उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी.