रांची : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी का जयंती। सूबे के कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

राजीव गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री रामेश्वर उरांव ,आलमगीर आलम सहित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उपस्थित रहे ।मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि राजीव जी को गांव – गांव में उनके कार्यों के लिए याद किया जाता है।

समाज के प्रति सद्भावना, समाज के प्रति समरसता इन सब कार्यों को लेकर राजीव जी को भुलाया नहीं जा सकता है। यही नहीं उन्हीं कि दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज देश आइटी के क्षेत्र में , संसार के क्षेत्र में, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति के क्षेत्रों में जो विकास हुआ है, उसको देश भुला नहीं सकता।