रांची : निशिकांत दुबे के ट्वीट से आहत हुए CM हेमंत, कहा – 48 घंटे में देंगे जवाब
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर पर देर रात तक जंग जारी रही। दरअसल, निशिकांत दुबे ने 2013 में महाराष्ट्र में दर्ज एक मामले का हवाला देते हुए वर्तमान में वहां के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखा और इस मामले की जांच फिर से कराने का आग्रह किया है।
ट्वीट के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आयशा अशफाक खान नामक महिला ने दुष्कर्म और इससे संबंधित विभिन्न धाराओं में बयान दर्ज कराया था। बयान दर्ज कराने के 7 दिन बाद ही शिकायतकर्ता के द्वारा मामला वापस ले लिया गया था।
इस ट्वीट के बाद अपने जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा की सांसद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं जिसका जवाब 48 घंटे के अंदर कानूनी रूप से दिया जाएगा। इसके बाद निशिकांत दुबे ने फिर लिखा- आरोप मैंने नहीं लड़की ने लगाए हैं। यह पूरा मामला सत्ता के गलियारों में और राजनीतिक हलकों में रात होते-होते चर्चा का विषय बन गया था।