रांची : पांच वर्षों में हुई लूट का प्रतिबिंब है 8 जिलों का भाजपा का कार्यालय : झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि विगत 5 वर्षों में भाजपा के रघुवर राज में हुई खुली लूट का स्थायी प्रतिबिम्ब आज राज्य के सिमडेगा, पलामू, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद जिला में एक साथ भव्य अट्टालिका स्वरूप भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

संक्रमण और संकट के इस महाकाल में विलासिता पूर्ण स्वभाव के धनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की लूटी हुई संपत्ति का भव्य प्रदर्शन भी किया।
उन्होंने कहा कि 08 नवम्बर 2016 के नोट बंदी के दौरान काले धन से खरीदी गई भूखंडों पर भाजपा के द्वारा कार्यालय का निर्माण किया गया। कार्यालयों के निर्माण संबंधित जिला के सरकारी ठेकेदारों के द्वारा किया गया जिसका भुगतान रघुवर राज के लूट की राशि से की गई।

आज जब प्रदेश में संक्रमण का दौर चल रहा है और भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं के लिए प्रतिबंधित है, वहाँ जिला कार्यालयों के उद्घाटन का औचित्य क्या है?