रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक, राजनीतिक उठापटक जारी !

देर रात सभी मंत्री रायपुर से लौटे

रांची। झारखंड में सरकार चला रही पार्टियों के विधायकों को झारखंड से छत्तीसगढ़ और फिर वापस छत्तीसगढ़ से झारखंड आना जारी है। बुधवार को देर शाम दो विधायकप्रदीप यादव और रामचंद्र सिंह चार्टर विमान से रायपुर पहुंचे। विमान से मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी रायपुर पहुंचे और फिर कांग्रेस कोटे के चारो मंत्रियों को देर रात वापस रांची लेकर आए।

आज झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक प्रोजेक्ट भवन में दिन के चार बजे से होगी। इसी को लेकर मंत्रियों को वापस लाया गया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। यह भी माना जा जा रहा है कि एक रणनीति के तहत राज्य की सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है, जिसमें सरकार एक बार फिर से अपना बहुमत दिखाने की कोशिश कर सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्री मुख्यमंत्री के साथ चार्टर विमान से रायपुर जा सकते है।